बिंदुखत्ता: पारिवारिक तनाव में 51 वर्षीय व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम
लालकुआं। बिंदुखत्ता के 17 एकड़ शास्त्री नगर क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 51 वर्षीय पूरन सिंह बिष्ट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार पूरन सिंह बिष्ट अपने भाई के साथ बिंदुखत्ता में रह रहे थे। शनिवार सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिजनों को संदेह हुआ। जब कमरे में जाकर देखा गया तो वह फंदे से लटके मिले। परिजनों ने तुरंत उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
बताया जा रहा है कि मृतक पारिवारिक कारणों से लंबे समय से मानसिक तनाव में था। परिजनों के मुताबिक उसकी पत्नी वर्ष 2014 में मायके चली गई थी और बच्चे भी उसी के साथ रह रहे थे, जिसके चलते वह अवसाद में रहने लगा था।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला अवसाद के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!