लालकुआं: आँचल दुग्ध संघ में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस, अध्यक्ष प्रतिनिधि का जन्मदिन भी बना खास
लालकुआं। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड में 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस राष्ट्रभक्ति, उत्साह और गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संघ के प्रशासनिक भवन परिसर में अध्यक्ष मुकेश बोरा ने ध्वजारोहण किया, जिसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।
गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर कार्यक्रम उस समय और अधिक आत्मीय बन गया, जब दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने अपने प्रतिनिधि सानू का जन्मदिन भी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया। इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश बोरा ने प्रतिनिधि सानू को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और केक कटवाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इसी क्रम में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के बाद प्रेस क्लब परिसर में भी आयोजन हुआ, जहां प्रेस क्लब अध्यक्ष बी.सी. भट्ट के नेतृत्व में केक काटकर जन्मदिन को यादगार बनाया गया। बी.सी. भट्ट ने कहा कि इस तरह के आयोजन संगठन में आपसी भाईचारे, सहयोग और सकारात्मक वातावरण को मजबूत करते हैं तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं।
इस अवसर पर प्रेस क्लब से जुड़े वरिष्ठ पत्रकारों और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ-साथ नगर एवं क्षेत्रवासियों ने भी प्रतिनिधि सानू को बधाइयां और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में राजेश नेगी, प्रकाश जोशी, दीप जोशी, ओ.पी. अग्निहोत्री, अजय उप्रेती, मोहन जोशी, रमाकांत पंत, मुन्ना अंसारी, शैलेन्द्र कुमार, संजीव शर्मा, सचिन गुप्ता, उमर अंसारी, एजाज अंसारी, सर्वेश कुमार गंगवार, मनोज कांडपाल, अनिल कुमार कनौजिया, पंकज दीक्षित, राहुल प्रजापति, भुवन रूपाली, मुकेश कुमार, गौरव गुप्ता, हरीश भट्ट, संजीव कुमार मीणा, दिनेश पांडे, जीवन गोस्वामी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी