लालकुआं में आज लगेगा बड़ा निःशुल्क चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच; BP-शुगर से लेकर कई टेस्ट और दवाएं मुफ्त
लालकुआं। क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य से जुड़ी राहत भरी खबर है। पुनर्नवा महिला समिति एवं पी.एस.पी. मल्टी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, हल्द्वानी के संयुक्त तत्वावधान में (आज) रविवार 26 जुलाई 2026 को लालकुआं में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच कर परामर्श देंगे। इसके साथ ही कई जरूरी जांच और दवाओं का वितरण भी निःशुल्क किया जाएगा।
कन्या जूनियर हाई स्कूल लालकुआं में लगेगा शिविर
निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कन्या जूनियर हाई स्कूल, लालकुआं में किया जाएगा। शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक क्षेत्र के लोग पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श ले सकेंगे।
शिविर में स्त्री रोग, किडनी रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग, जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जरी, इंटरनल मेडिसिन, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा से जुड़े विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहेंगे।
ये विशेषज्ञ डॉक्टर रहेंगे मौजूद
शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम बिष्ट गंगोला, किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिजीत बुधे, जनरल एवं लैप्रोस्कोपी सर्जन डॉ. अभिनव बिष्ट, वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. प्रतीक कौल, फिजिशियन डॉ. उत्तम यू. शेट्टीगर, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. आनंद मिश्रा, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. एस.के. पाण्डे, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका जोशी और डॉ. चयनिका मरीजों को स्वास्थ्य परामर्श देंगे।
BP-शुगर के साथ ये जांच भी होंगी मुफ्त
शिविर की खास बात यह है कि यहां केवल चिकित्सकीय परामर्श ही नहीं, बल्कि ब्लड प्रेशर और शुगर की निःशुल्क जांच के साथ दवाओं का भी मुफ्त वितरण किया जाएगा।
इसके अलावा नोबल डायग्नोस्टिक लैब, मुखानी की ओर से यूरिक एसिड, कोलेस्ट्रॉल और हीमोग्लोबिन (HB) की जांच भी निःशुल्क की जाएगी।
आयोजकों ने लालकुआं एवं आसपास के क्षेत्रवासियों से इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने और स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (26 जुलाई 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
Uttarakhand: सीएम धामी का बड़ा फैसला, ₹62 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी; पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए भी सौगात
बड़ी खबर: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी