बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने सहित इन 10 मांगों को लेकर सैकड़ो ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन
लालकुआं। बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने एवं गौला नदी में तटबंध निर्माण की मांग सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कई विधायक एवं दिग्गजों ने जबरदस्त जनसभा करते हुए भाजपा पर विकास के काम पूरी तरह ठप्प करने और हरीश रावत सरकार द्वारा बिंदुखत्ता को नगर पालिका बनाने पर इसका भारी विरोध करने के गंभीर आरोप लगाने के साथ-साथ राशन नहीं रोजगार देने की जोरदार मांग की।

बिंदुखत्ता संघर्ष समिति के तत्वधान में आयोजित धरना प्रदर्शन एवं जनसभा के दौरान कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और भाकपा माले के नेताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए, उत्तराखंड सरकार में विपक्ष के उप नेता एवं खटीमा के विधायक भुवन कापड़ी ने कहा कि हरीश रावत सरकार के दौरान बिंदुखत्ता को नगर पालिका का दर्जा देकर यहां विकास के नए आयाम स्थापित करने का प्रयास किया गया था, परंतु भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने इसका भारी विरोध कर इस क्षेत्र के लोगों को नुकसान पहुंचाया है, साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार यहां के लोगों को राशन देने के बजाय उन्हें रोजगार मुहैया कराये तो पहाड़ के युवाओं को इसका लाभ पहुंचेगा। उन्होंने सरकार पर विकास के कार्य पूरी तरह ठप्प करते हुए जुमलेबाजी करने का आरोप लगाया।
ये हैं 10 सूत्रीय मांग
बिन्दुखत्ता को राजस्व गांव बनाने, गौला नदी में तटबंध निर्माण, आवारा पशुओं पर रोक लगाने, बिंदुखत्ता में विद्युत पोल व ट्रांसफार्मर लगाने, शहीद मोहन नाथ गोस्वामी के नाम से स्वीकृत मिनी स्टेडियम का शीघ्र निर्माण कराने, घोड़ानाले को भूमिगत करने एवं घोड़ानाला बिंदुखत्ता में ओवरहेड टैंक व नलकूप लगाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के अलावा बिंदुखत्ता के सभी हाथी कॉरिडोरों को निरस्त करने की मांगे शामिल है।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी प्रतुष बर्मा को ज्ञापन सौंपा। जिसमें प्रदर्शनकारियों ने दो टूक शब्दों में साफ कहा कि राजस्व गांव से कम उन्हें कुछ भी मजूंर नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि जनता सब जान चुकी है तथा आने वाले चुनाव में इसका जबाब देगी। वहीं जूलूस में हजारों लोगों ने हिस्सा लेकर अपनी एकता का ऐतिहासिक परिचय दिया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, एक युवक की मौत; दो गंभीर, कार के उड़े परखच्चे
आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर