पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 को लेकर बिंदुखत्ता मंडल में हुई बैठक, 15 मार्च को होगा प्रशिक्षण वर्ग

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 के तहत लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के बिंदुखत्ता मंडल में 15 मार्च को आयोजित होने वाले प्रशिक्षण वर्ग को लेकर योजना रचना बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई और कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री प्रताप रैकवार के साथ मंडल टोली ने प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा पर चर्चा की। इस दौरान कार्यक्रम को प्रभावी और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, वरिष्ठ भाजपा नेता उमेद आर्य, मंडल महामंत्री पूरन बोरा, महामंत्री महेश फुलारा, प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा देवेंद्र बिष्ट, उपाध्यक्ष कविंद्र कोरंगा, उपाध्यक्ष आनंद रावल, उपाध्यक्ष राकेश जोशी, मंडल मंत्री हरीश लाल, कोषाध्यक्ष हरिंदर रौतेला, युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज कोरंगा, महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण एवं विमला देवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में शक्ति केंद्र संयोजक बृजेश त्यागी, पप्पी बिष्ट, प्रताप सिंह पांडा सहित वर्ग व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया और प्रशिक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।