बिन्दुखत्ता में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक भिड़े टैक्टर-ट्राली से, तीन हालत गंभीर,…..भेजा गया अस्पताल
लालकुआं। नैनीताल जिले के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बिन्दुखत्ता से नए साल में एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां अभी कुछ देर पहले गौला रोड में सेंचुरी पेपर मिल की दीवार के निकट एक बाइक और ट्रेक्टर ट्राली में जबरदस्त हो गई। इस सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें 108 वाहन से हल्द्वानी ले जाया गया है।
जानकारी के मुताबिक तीन लोग एक बाइक में सवार होकर जा रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से उनकी जबरदस्त भिड़ंत हो गई। और जिसमें तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जाता है तीनों स्थानीय निवासी हैं समाचार लिखे जाने तक सभी घायलों को एंबुलेंस से हल्द्वानी अस्पताल ले जाया गया है।।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!