बिंदुखत्ता में बाइक से घर जा रहे युवक की सांड से हुई टक्कर, दर्दनाक मौत….परिजनों में मचा कोहराम
लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र बिन्दुखत्ता स्थित घर को जा रहे युवक की बाइक आवारा सांड से टकराने से मौत हो गई, उसके परिजनों में कोहराम मचा है।
बिंदुखत्ता के शास्त्रीनगर निवासी मनोज जोशी पुत्र भोला दत्त जोशी उम्र 32 वर्ष सोमवार की देर साम को हल्द्वानी से घर को जा रहा था, राजीव नगर बोरिंग पट्टा के पास उसकी बाइक अचानक सड़क पर आए सांड से टकरा गई, जिससे मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया, परिजनों द्वारा उसे हल्द्वानी चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, जिसके बाद उसका उपचार बरेली भोजीपुरा स्थित राममूर्ति चिकित्सालय में किया जा रहा था, परंतु मंगलवार की रात को उसकी मौत हो गई।
युवक के दो मासूम बच्चे हैं, उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है, मिलनसार हंसमुख व्यवहार के धनी मनोज की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!