लालकुआं: टहलने निकली महिला से छेड़छाड़, परिजनों ने की पिटाई, पुलिस ने तीनों को दबोचा,..देखें वीडियो
लालकुआं। शहर में गुरुवार देर रात एक शर्मनाक घटना सामने आई है। टहलने निकली एक नवविवाहिता से स्कॉर्पियो सवार तीन युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। घटना से गुस्साई युवती और उसके परिजनों ने न केवल आरोपियों की सरेराह पिटाई कर दी, बल्कि उनके वाहन पर पथराव भी किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 112 पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 11 बजे वार्ड नंबर 2 निवासी नवविवाहिता अपनी एक सहेली के साथ मुख्य बाजार के पास टहल रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रही स्कार्पियो सवार तीन युवकों ने युवती से अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर विवाहिता ने तुरंत घर पर सूचना दी।
कुछ ही देर में परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी। गुस्साई पीड़िता ने स्कार्पियो वाहन पर पथराव कर दिया, जिससे वाहन को नुकसान पहुंचा। इसके बाद मौके पर पहुंची 112 पुलिस टीम ने स्थिति को संभाला और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा ने बताया कि अराजकता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तीनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान अनिल कुमार आर्या (राजीव नगर प्रथम बिंदुखत्ता), चंदन आर्या और विनोद आर्या (कार रोड शिव मंदिर के पास निवासी) के रूप में हुई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार