बिंदुखत्ता में युवक का तांडव, पूजा कर रही महिला पर फावड़े से जानलेवा हमला

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। बिंदुखत्ता क्षेत्र के गोकुलधाम कॉलोनी में मंगलवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां एक युवक अचानक घर में घुस आया और पूजा कर रही महिला पर फावड़े से हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर जुट गए और साहस दिखाते हुए आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के मुताबिक गोकुलधाम कॉलोनी निवासी कमला जीना अपने घर में पूजा कर रही थीं। तभी एक अज्ञात युवक छत के रास्ते घर में घुसा और अचानक उनके सिर पर फावड़े से वार कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं और चीखने-चिल्लाने लगीं।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुँचे और आरोपी को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर युवक को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी है।

घटना में घायल महिला को ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस के जरिए हल्द्वानी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमले की वजह जानने के लिए जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad