एबीवीपी ने लालकुआं में संगठन का किया विस्तार, दीपांशु पांडेय नगर अध्यक्ष और गोविंद कुमार बने नगर मंत्री
लालकुआं। विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने लालकुआं में अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत करते हुए नगर इकाई एवं एलबीएस महाविद्यालय इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया है। रविवार को नगर पंचायत सभागार में आयोजित विशेष बैठक में संगठन विस्तार के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई और नए पदाधिकारियों की औपचारिक घोषणा की गई।
बैठक में चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित अभिमन्यु ओझा ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कहा कि एबीवीपी केवल छात्र हितों तक सीमित संगठन नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण की विचारधारा से जुड़ा एक सशक्त आंदोलन है। उन्होंने कहा कि नवगठित इकाई छात्र-छात्राओं की समस्याओं को मजबूती से उठाएगी और शिक्षण परिसरों में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करेगी।

बैठक में सर्वसम्मति से दीपांशु पांडेय को लालकुआं नगर अध्यक्ष और गोविंद कुमार (गोलू) को नगर मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। नगर उपाध्यक्ष के रूप में दीपेश जीना और अमित कुमार को दायित्व दिया गया, जबकि नगर सह-मंत्री पद पर रॉकी यादव, करन दुमका और अभिषेक अग्रहड़ी को मनोनीत किया गया।
संगठन के विभिन्न आयामों की जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं, जिसमें अभिषेक यादव को नगर सोशल मीडिया प्रमुख, नेहा बोरा को नगर राष्ट्र कला मंच संयोजक, रीया आर्य को नगर एसएफएस संयोजक और दिया रजवार को नगर ‘खेलो भारत’ संयोजक बनाया गया।

इसके साथ ही लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) महाविद्यालय इकाई का भी गठन किया गया। इसमें सावन मेहता को कॉलेज इकाई अध्यक्ष और हिमांशु कुन्याल को कॉलेज मंत्री नियुक्त किया गया। तहसील स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से सचिन फुलारा को तहसील संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री कैलाश बिष्ट ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की ताकत उसके कार्यकर्ताओं की निष्ठा और अनुशासन में निहित होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी छात्र हित, राष्ट्रवाद और सामाजिक सरोकारों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाएगी। बैठक में बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी