नैनीताल: ओवररेटिंग पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, शराब दुकानों पर छापेमारी, ₹3.05 लाख का जुर्माना वसूला
नैनीताल, 10 अप्रैल 2026। जनपद में मदिरा दुकानों पर ओवररेटिंग की लगातार मिल रही शिकायतों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़े स्तर पर कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर शुक्रवार को जिलेभर में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया, जिसमें कई दुकानों पर अनियमितताएं सामने आईं।
प्रशासनिक टीमों द्वारा नैनीताल, कालाढूंगी, हल्द्वानी, रामनगर, भीमताल और लालकुआं क्षेत्रों में संचालित देशी और विदेशी मदिरा दुकानों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान रानीखेत रोड रामनगर, हल्द्वानी, लालकुआं सहित कालाढूंगी, तीनपानी बाईपास, मुखानी, जवाहर नगर, भवानीगंज, बैलपड़ाव और तल्लीताल क्षेत्रों की दुकानों में अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) से अधिक दरों पर शराब बेचे जाने के मामले पकड़े गए।
निरीक्षण में सामने आई अनियमितताओं के आधार पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 64/74 के तहत कार्रवाई करते हुए कुल ₹3 लाख 05 हजार का जुर्माना लगाया गया, जिसे तत्काल सरकारी राजस्व में जमा भी करा दिया गया।
प्रशासन ने सभी मदिरा विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए हैं कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित एमआरपी के अनुसार ही शराब की बिक्री सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की ओवररेटिंग या अन्य गड़बड़ी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
जिला प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं ओवररेटिंग या अन्य अनियमितता नजर आती है, तो उसकी सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!