बड़ी खबर! लालकुआं-प्रयागराज के बीच इस दिन से चलेगी साप्ताहिक ट्रेन, अजय भट्ट ने जताया आभार
लालकुआं। कुमाऊं के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने जानकारी दी है कि 20 जून से लालकुआं और प्रयागराज के बीच नई साप्ताहिक रेल सेवा शुरू होने जा रही है। उन्होंने इस नई ट्रेन सेवा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है।
सांसद अजय भट्ट ने बताया कि यह ट्रेन हर शुक्रवार को लालकुआं से प्रयागराज के लिए रवाना होगी, जबकि हर गुरुवार को प्रयागराज से लालकुआं आएगी। यह ट्रेन बरेली, कासगंज, फर्रुखाबाद और कानपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी।
भट्ट ने बताया कि वह लंबे समय से इस ट्रेन सेवा को शुरू कराने के लिए लगातार केंद्रीय रेल मंत्री से संपर्क में थे और पत्राचार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन न केवल कुमाऊं क्षेत्र के लोगों के लिए प्रयागराज दर्शन को आसान बनाएगी, बल्कि उत्तर प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को भी कुमाऊं के धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंचने में सुविधा देगी।
इस नई रेल सेवा को लेकर कुमाऊं क्षेत्र में खुशी का माहौल है और स्थानीय लोग इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात मान रहे हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!