लालकुआं: “वन्दे मातरम” के 150 वर्ष पूरे, आँचल दुग्ध संघ ने मनाया गर्व और देशभक्ति का पर्व

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। देशभर में राष्ट्रीय गीत “वन्दे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभक्ति का माहौल चरम पर है। इसी क्रम में नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, लालकुआं ने भी इस ऐतिहासिक अवसर को हर्ष और गौरव के साथ मनाया।

संघ के प्रशासनिक भवन प्रांगण में आयोजित विशेष कार्यक्रम में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक साथ “वन्दे मातरम” का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति और गर्व से गूंज उठा।

संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि “वन्दे मातरम” केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह हमारे राष्ट्र की आत्मा और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक है। यह गीत देश की एकता, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि 150वीं वर्षगांठ का यह अवसर हमें अपनी मातृभूमि के प्रति सम्मान और निष्ठा को पुनः जागृत करने का संदेश देता है।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

इस अवसर पर सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी सहित संघ के अधिकारी, कर्मचारी और पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश

“वन्दे मातरम” कार्यक्रम में पी एंड आई प्रभारी सुभाष बाबू, एमआईएस प्रभारी कमलेश कुमार, अवशीतन केंद्र प्रभारी शांति कोरंगा, महिला डेयरी प्रभारी गीता ओझा, राजेन्द्र प्रसाद दुम्का, जेई दिनेश सिंह कुलेरा, लेखाकार धर्मेन्द्र कांडपाल सहित अनेक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad