उत्तराखंड: नवोदय स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, जानिए आवेदन की अंतिम तिथि
रामनगर। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों लिए उत्तराखंड बोर्ड ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकार की ओर से जिलों के राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश करने वाले छात्र-छात्राओं को 12 वीं तक निशुल्क आवासीय शिक्षा मिलती है।
परीक्षा का आयोजन उत्तराखंड बोर्ड कराता है।
बोर्ड की ओर से नवोदय विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 13 जिलों में राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में 630 सीट के लिए परीक्षा होगी। खंड शिक्षा अधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय से अभ्यर्थी आवेदन प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा विभागीय वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in से भी आवेदन डाउनलोड किए जा सकते हैं।
बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, आवेदन पत्रों को 13 दिसंबर 2025 तक विद्यालयों में जमा करना होगा, जबकि विद्यालयों से खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2025 तय की गई है।
प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि 15 मार्च 2026 घोषित की गई है। परीक्षा के माध्यम से न केवल कक्षा 6 में बल्कि कक्षा 7, 8, 9 और 11 की खाली सीटों पर भी दाखिला मिलेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद