अम्बेडकर पार्क सेवा समिति बिंदुखत्ता द्वारा धूमधाम से मनाई गयी बाबा साहेब की जयंती
लालकुआं (धर्मेन्दर आर्या)। बिंदुखत्ता क्षेत्र के संजय नगर स्थित अंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसके बाद एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक दीवान राम द्वारा दीप प्रज्वलन और बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रमेश कुमार ने क्षेत्रवासियों को जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी को बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि अंबेडकर पार्क सेवा समिति गरीबों की सेवा के लिए निरंतर कार्य कर रही है और जल्द ही पार्क परिसर में एक पुस्तकालय स्थापित करने की योजना पर काम किया जा रहा है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई दी और क्षेत्रवासियों का आभार भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक नवीन चंद दुमका, हेमवती नंदन दुर्गापाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, कुंदन सिंह मेहता, भरत नेगी, गिरधर बम, मोहन कूड़ाई, प्रकाश आर्या, अर्जुन नाथ गोस्वामी, पुष्कर सिंह दानू, बलवंत बिष्ट, भुवन भट्ट, रमेश कुमार (रामू भाई ), लक्ष्मण धपोला, प्रेम प्रकाश, सूर्या टम्टा, हरीश प्रसाद, शम्भू नाथ धोनी, शंकर कोहली, संजय टम्टा, शिवा धपोला, जितेंद्र कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद, कुंदन कोहली सहित सैकड़ो की संख्या मे लोग उपस्थिति थे।


हल्द्वानी: यहां दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी-पिकअप की टक्कर में युवती की मौत, एक गंभीर
पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा आज, डाट काली मंदिर में पूजा के बाद करेंगे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
आज का राशिफल (14 अप्रैल 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
सीएम धामी के बड़े निर्देश: 20 दिन में जारी हों शासनादेश, पीएमजीएसवाई सड़कों के रख-रखाव के लिए बनेगी समन्वय समिति