बड़ी कार्रवाई: SSP नैनीताल ने दो पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, महकमे में हलचल
नैनीताल। जिले में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को अनुशासित बनाए रखने के लिए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कर्तव्य में लापरवाही, आदेशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के आरोपों के तहत की गई है।
निलंबित पुलिसकर्मियों में पहला नाम है कांस्टेबल हरीश चंद्र, थाना खनस्यु, जिन्होंने उच्चाधिकारियों के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद जानबूझकर ड्यूटी से नदारद रहते हुए आदेशों की अवहेलना की।
दूसरे पुलिसकर्मी कांस्टेबल चंद्र प्रकाश जोशी, कोतवाली हल्द्वानी में तैनात थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने ड्यूटी पर रहते हुए अस्पताल से प्राप्त सूचना मेमो पर आवश्यक कार्रवाई नहीं की और न ही अधिकारियों को सूचित किया।
एसएसपी मीणा ने कहा कि पुलिस एक अनुशासित बल है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दो टूक कहा कि विभाग में अनुशासन और ईमानदारी से कोई समझौता नहीं होगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित