रेलवे का बड़ा फैसला: लालकुआं से बेंगलुरु के लिए साप्ताहिक एक्सप्रेस, इस दिन से होगा संचालन
लालकुआं। रेलवे से यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। पर्यटकों और स्थानीय यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने एक बार फिर दक्षिण भारत के लिए लंबी दूरी की साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इसके तहत लालकुआं से बेंगलुरु के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार 10 जनवरी 2026 से 05074 लालकुआं–बेंगलुरु एक्सप्रेस (पूजा स्पेशल) का संचालन शुरू होगा। इस ट्रेन को रेलवे की आरक्षण प्रणाली में भी सूचीबद्ध कर दिया गया है, जिससे यात्री अग्रिम बुकिंग कर सकेंगे। इस ट्रेन के शुरू होने से कुमाऊं क्षेत्र से दक्षिण भारत की यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
रेलवे टाइम टेबल के मुताबिक यह ट्रेन शनिवार को शाम करीब 5:55 बजे लालकुआं स्टेशन से रवाना होगी। इसके बाद यह किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा, इज्जतनगर होते हुए शाम 8:03 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। वहां से आगे बदायूं, कासगंज, हाथरस और मथुरा होते हुए रात्रि करीब 1:00 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।
इसके बाद ट्रेन ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी और बैतूल होते हुए दूसरे दिन दोपहर करीब 2:30 बजे नागपुर जंक्शन पहुंचेगी। नागपुर से आगे यह ट्रेन विभिन्न दक्षिण भारतीय स्टेशनों से गुजरते हुए तीसरे दिन केएसआर बेंगलुरु सिटी जंक्शन पहुंचेगी। कुल मिलाकर ट्रेन लगभग 2625 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि 05074 लालकुआं–बेंगलुरु पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन विशेष किराया श्रेणी में किया जाएगा। वहीं यह ट्रेन 31 जनवरी और 7 फरवरी को रद्द रहेगी। रेलवे के इस फैसले से कुमाऊं मंडल के यात्रियों, खासकर दक्षिण भारत में काम करने वाले लोगों और पर्यटकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।


हल्द्वानी: युवती का पीछा कर जबरन शादी का दबाव, इनकार पर पत्थर से हमला, आरोपी पर केस दर्ज
उत्तराखंड: खटीमा दौरे पर सीएम धामी, जनसमस्याएं सुनीं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात
आज का राशिफल (08 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा