बड़ी खबर! बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग पर कल लालकुआं में बड़ा प्रदर्शन, प्रशासन अलर्ट
लालकुआं। बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। संयुक्त संघर्ष समिति ने (कल) 18 फरवरी को लालकुआं में जुलूस, प्रदर्शन और जनसभा आयोजित करने का ऐलान किया है। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीण जहां व्यापक स्तर पर तैयारी में जुटे हैं, वहीं जिला पुलिस और प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
आंदोलन के संभावित बड़े स्वरूप को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों और संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के बीच बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर सहमति बनी। साथ ही रैली के रूट, सभा स्थल और सुरक्षा इंतजामों पर विस्तार से चर्चा की गई।
संघर्ष समिति के संयोजक इंद्र सिंह पनेरी ने बताया कि आंदोलन के दौरान जिलाधिकारी नैनीताल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद जड़ सेक्टर स्कूल परिसर में जनसभा होगी और फिर लालकुआं तहसील में धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरा कार्यक्रम अनुशासित और शांतिपूर्ण रहेगा।
भीड़ प्रबंधन के लिए समिति की ओर से लगभग 200 स्वयंसेवक तैनात किए गए हैं, जिनमें पूर्व सैनिक भी शामिल हैं। बड़ी संख्या में बुजुर्गों की भागीदारी को देखते हुए दो एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
बैठक में पुलिस-प्रशासन की ओर से एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी एपी बाजपेई, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, तहसीलदार कुलदीप पांडे और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा मौजूद रहे।
वहीं संघर्ष समिति की ओर से कुंदन सिंह मेहता, खिलाफ सिंह दानू, अर्जुन नाथ गोस्वामी, हरीश बिसौती, प्रभात पाल, प्रकाश मिश्रा, उमेश चंद्र भट्ट, पुष्कर सिंह दानू और गुरदयाल सिंह मेहरा समेत कई प्रतिनिधि शामिल हुए।
अब 18 फरवरी को प्रस्तावित इस आंदोलन को लेकर प्रशासन और स्थानीय लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।


आज का राशिफल (18 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर (हल्द्वानी): बनभूलपुरा में बर्खास्त शिक्षक के घर से अवैध तमंचे और AK-47 का कारतूस बरामद, सुनवाई से पहले पुलिस एक्शन
बड़ी खबर (उत्तराखंड): चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में बदलाव, ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क…
बड़ी खबर (उत्तराखंड): सरकार ने तीनों ऊर्जा निगमों में लागू किया एस्मा, हड़ताल करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई