(बड़ी खबर) लालकुआं: आंचल सहकारी डेयरी प्रशिक्षण संस्थान में डॉ. पी.एस. नागपाल ने संभाला पदभार

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं स्थित आंचल सहकारी डेयरी प्रशिक्षण संस्थान में नवनियुक्त प्रभारी अधिकारी डॉ. पी.एस. नागपाल ने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर संस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,...VIDEO

डॉ. अजीत कुमार के स्थानांतरण के बाद हल्द्वानी में पी एंड आई पद पर कार्यरत डॉ. नागपाल को संस्थान में प्रभारी अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. नागपाल ने कहा कि वे संस्थान के कार्यों की समीक्षा करेंगे और भविष्य की योजनाओं को लेकर व्यापक चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि डेयरी प्रशिक्षण के क्षेत्र में गुणवत्ता और व्यावहारिकता को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता होगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक हरीश उपाध्याय, सहायक प्रबंधक देवकी सेमवाल, सुनीता गौतम, सरोज आर्य, धन सिंह कोरंगा सहित दुग्ध संघ के अधिकारी, पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad