नैनीताल रोड पर बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों की कार ट्रक से टकराई,…दो घायल
हल्द्वानी, 08 अप्रैल 2025:
नैनीताल रोड पर सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भुजियाघाट क्षेत्र में लखनऊ नंबर की एक कार, जो नैनीताल की ओर जा रही थी, अचानक एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
कार में चार लोग सवार थे। हादसे में दो यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं जिन्हें उपचार के लिए हल्द्वानी के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य दो यात्री सुरक्षित हैं और उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
घटना के बाद कुछ समय के लिए नैनीताल रोड पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाने के बाद सामान्य कर दिया गया।
गौरतलब है कि पर्यटन सीजन के चलते नैनीताल जाने वाले मार्गों पर वाहन दबाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में लापरवाही और ओवरटेकिंग जैसी स्थितियों के कारण दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जो चिंता का विषय बन चुकी हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल रहेंगे बंद
आज का राशिफल (06 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!