नैनीताल: यहां पुलिस की बड़ी कामयाबी, चार लाख की चरस के साथ तीन युवकों को किया गिरफ्तार
नैनीताल। मुक्तेश्वर थाना पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के तहत तीन युवकों को बाइक सहित गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 1 किलो 643 ग्राम चरस बरामद किया है। पकड़ी गई चरण की कीमत ₹400000 से अधिक की बताई जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा बताया कि 31st और न्यू ईयर के जश्न के दौरान सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है जहां पुलिस को अवैध तस्करी की सूचना मिली जिसके मुक्तेश्वर थाना प्रभारी कमीत जोशी के नेतृत्व में कालापातल से ज़स्टा रिज़ॉर्ट को जाने वाले मार्ग पर चैकिंग के दौरान बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की गई तो बाइक सवार भागने लगे इस दौरान उनका पीछा कर जब पूछताछ की गई तो उनके कब्जे से भारी मात्रा में चरस बरामद किया गया.पूछताछ पर युवकों ने बताया कि वह आसपास के क्षेत्र से चरस एकत्र कर हल्द्वानी ले जा रहे थे जहां 31st के दौरान जगह-जगह होने वाले जश्न में चरस की सप्लाई देनी थी. पुलिस ने मौके पर नितिन सिंह निवासी ग्राम लोध थाना मुक्तेश्वर, हरिश्चंद्र निवासी हरि नगर अकसोड थाना मुक्तेश्वर,रोहित निवासी हरी नगर अकसोडा मुक्तेश्वर को गिरफ्तार किया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!