बिन्दुखत्ता: यहां किराना की दुकान में बेच रहा था चरस,….पुलिस ने किया गिरफ्तार
लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बिंदुखत्ता के इंदिरानगर प्रथम निवासी किराने की दुकान में पुलिस ने छापेमारी कर 436 ग्राम अवैध चरस जप्त करते हुए 24750 रुपए बरामद किए। अवैध बिक्री कर रहे गौर सिंह पुत्र चंद्र सिंह सुयाल को भी गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया गया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी श्रीमती संगीता ने बताया कि कोतवाली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बिंदुखत्ता के इंदिरानगर प्रथम क्षेत्र में एक किराना की दुकान में चरस की अवैध बिक्री की जा रही है, जिस पर अमल करते हुए कोतवाली पुलिस ने उक्त किराना की दुकान में छापेमारी की तो 436 ग्राम चरस दुकान के अन्दर से जप्त कर ली, इतना ही नहीं उक्त दुकान से 24750 रुपए भी बरामद किए। इस दौरान पुलिस दल ने मौके से चरस की अवैध बिक्री कर रहे गौर सिंह पुत्र चंद्र सिंह सुयाल को भी गिरफ्तार कर लिया जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसका चालान कर दिया गया है।
पुलिस टीम में
कोतवाली की महिला उपनिरीक्षक वंदना चौहान
एएसआई शेर सिँह राणा
सिपाही चंद्र शेखर
तरुण मेहता
माया बिष्ट शामिल थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार