बिंदुखत्ता: कल लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, BP-शुगर समेत कई जांचें होंगी मुफ्त
बिंदुखत्ता। क्षेत्रवासियों के लिए श्री हंस प्रेम योग आश्रम, संजय नगर द्वितीय बिंदुखत्ता में कल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन सद्गुरुदेव श्री सतपाल महाराज जी के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।
शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, खून की जांच, कोलेस्ट्रॉल और हृदय की जांच सहित ECG जैसी विभिन्न स्वास्थ्य जांचें निशुल्क की जाएंगी। इसके साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी उचित परामर्श भी दिया जाएगा।

स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
शिविर से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए 9756472249 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
निवेदक: महात्मा आलोकानंद, प्रबंधक, श्री हंस प्रेम योग आश्रम, संजय नगर, बिंदुखत्ता।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (14 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ के बोर्ड के साथ घूम रहा था फर्जी IB अधिकारी, चेकिंग में खुला राज