बिंदुखत्ता महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार समापन: हरीश पवार अकादमी बनी चैंपियन, फाइनल में पानीपत को हराया

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं/बिंदुखत्ता। क्षेत्र के बिंदुखत्ता में आयोजित महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का रविवार को भव्य समापन हो गया। पांच दिनों तक चले इस रोमांचक टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में हरीश पवार स्पोर्ट्स अकादमी ने पानीपत वॉरियर्स हरियाणा को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

पहले सेमीफाइनल में पानीपत वॉरियर्स ने क्वींस अकादमी को 3-0 से हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में हरीश पवार स्पोर्ट्स अकादमी ने दानू फुटबॉल क्लब को 3-1 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। तीसरे स्थान के मुकाबले में क्वींस अकादमी ने दानू फुटबॉल क्लब को 1-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में हरीश पवार अकादमी ने 1-0 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

समापन अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट, दीपेंद्र कोश्यारी, महिला फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष लाखन सिंह मेहता, दैनिक जागर के वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश जोशी, राजेंद्र सिंह पवार, गोविंद सामंत, पुष्कर सिंह बसेड़ा, कमलेश बिष्ट, वीरेंद्र दानू, प्रकाश मिश्रा, रोहित बिष्ट, देवेंद्र तिवारी, गणेश भट्ट, बॉबी संभल, मनीष बोरा, हरीश सामंत, त्रिलोक राणा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

आयोजन समिति की अहम भूमिका
इस सफल आयोजन में वन अधिकार समिति के सचिव भुवन चंद भट्ट, सदस्य बलवंत सिंह बिष्ट, उमेश चंद्र भट्ट, बसंत पांडे, भरत नेगी, नवीन चंद जोशी, कुंवर सिंह पवार सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इसके अलावा आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय समिति और सहयोगियों ने भी अहम भूमिका निभाई।

महिला फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष लाखन सिंह मेहता ने टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए सभी खिलाड़ियों, दर्शकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। यह प्रतियोगिता क्षेत्र की महिला खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मंच साबित हुई, जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।