बिंदुखत्ता : दीपावली का सामान खरीदने के लिए पैसे देने में हुई देरी तो युवक ने कर ली खुदखुशी
लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के बिंदुखत्ता संजयनगर निवासी एक 27 वर्षीय युवक ने खुदकुशी कर ली. घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को 108 की मदद से हल्द्वानी भेजा, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई.ल।
बचपन से बुआ के घर रहता था युवक:
बिंदुखत्ता के संजय नगर निवासी 27 वर्षीय का जब कमरा काफी देर तक नहीं खुला तो उसकी बुआ ने आस पड़ोस के लोगों को बुलाया जब दरवाजा तोड़ कर देखा तो युवक कमरे में मृत पड़ा था. जिसकी सूचना कोतवाली लालकुआं पुलिस को दी गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेजा. आस पड़ोस के लोगों ने बताया कि युवक बिंदुखत्ता में अपनी बुजुर्ग बुआ के घर बचपन से ही रहता था, जहां अपनी बुआ का देखभाल करता था।
दीपावली की खरीदारी के लिए नहीं मिले रुपए:
मृतक की मां और भाई पहाड़ में रहती हैं. कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा के अनुसार युवक डिप्रेशन का शिकार था, दीपावली की खरीदारी के लिए बुआ से पैसे मांग रहा था. बैंक से पैसे निकालने के लिए आधार कार्ड देने में थोड़ी देर हो गई. जिससे खफा होकर युवक नाराज हो गया, उसने कमरा अंदर से बंद करके अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है. पूरे मामले की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!