बिंदुखत्ता: सैकड़ों महिलाओं की भागीदारी से मजबूत हुआ राजस्व ग्राम का संघर्ष, सातवें दिन भी जारी रही बिंदुखत्ता की पदयात्रा
लालकुआं। बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का संघर्ष लगातार जारी है। घर-घर जनसंपर्क अभियान के तहत चल रही पदयात्रा के सातवें दिन आज सैकड़ों महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आंदोलन को नई ऊर्जा दी।
आज पदयात्रा सरस्वती माता मंदिर, प्राइमरी पाठशाला काररोड़ से प्रारंभ हुई। पदयात्रा मुख्य बाजार, बोरा लाइन, बोरिंग पट्टा और राजीवनगर होते हुए प्राचीन शिव मंदिर, राजीवनगर काररोड पहुंची, जहां आज की पदयात्रा का विराम किया गया।
भीषण गर्मी के बावजूद पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ पदयात्रा में भाग लेते हुए बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने की मांग को मजबूती से उठाया। जगह-जगह ग्रामीणों ने पदयात्रा का स्वागत किया और अभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
पदयात्रा के दौरान ग्रामीणों ने “बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाना होगा, बनाना होगा”, “हम अपना अधिकार मांगते, नहीं किसी से भीख मांगते “, “बिंदुखत्ता मांगे, राजस्व ग्राम” सहित विभिन्न नारों और जनगीतों के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद की। साथ ही वनाधिकार अधिनियम और राजस्व ग्राम से जुड़े अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
पदयात्रा में लगातार बढ़ रही महिलाओं सहित क्षेत्रवासियों की भागीदारी से अभियान को मजबूती मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बिंदुखत्ता की जनता अब अपने अधिकारों के लिए पूरी तरह जागरूक और एकजुट है तथा शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकार की लड़ाई को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
पदयात्रा के सातवें दिन की बढ़ती भागीदारी ने यह संदेश दिया कि बिंदुखत्ता की आवाज अब घर-घर पहुंच रही है और राजस्व ग्राम का यह संघर्ष लगातार मजबूत होता जा रहा है।
आज की पदयात्रा में वनाधिकार संगठन के अध्यक्ष उमेश चंद्र भट्ट, समिति के अध्यक्ष अर्जुन नाथ गोस्वामी, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू, कैप्टन चंचल सिंह कोरंगा, पदयात्रा संयोजक भरत नेगी, सचिव एडवोकेट बलवंत बिष्ट, नंदन बोरा, कविराज धामी, दीपक नेगी, दीपक रौतेला, भूपेश जोशी,कुंवर सिंह पवार,दीपक पाठक, प्रकाश उत्तराखंडी, नंदन जग्गीगोपाल नेगी,,ममता बिष्ट, मोहिनी मेहता संध्या डालाकोटी, चेतना गुरुरानी, माधवी भट्ट, मीना नेगी, रेवती भट्ट, इंदु बोरा,नंदी बिष्ट, आनंदी बोरा, दमयंती कार्की,जे सी उप्रेती,देवराज दानू, फकीर सिंह, मुन्ना बोरा, सोबन सिंह बोरा,विनोद गुरुरानी, हरीश रौतेला,मनोज बसनायत, पुष्कर दानू, एडवोकेट किशन पांडे,मोहन बिसौती, पूरन बिष्ट, सागर बोरा,पूरन सिंह गड़िया, रोहित तिवारी, पंकज जोशी, कुंवर सिंह गुसाई, मनोज रावत, बिशन दत्त तिवारी, पूरन बोरा सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (21 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: कल भारी बारिश का अलर्ट! इस जिले में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
हल्द्वानी में बुजुर्ग महिला को बनाया शिकार! भूत-प्रेत का डर दिखाकर लाखों के जेवर उड़ाए, फरार बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस