लालकुआं: सिडकुल ड्यूटी गया बिंदुखत्ता का युवक लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई ढूंढने की गुहार
लालकुआं। सिडकुल के टाटा मोटर्स में ड्यूटी को गए बिंदुखत्ता के तिवारी नगर ग्रामीण दो दिन बाद भी घर नहीं पहुंचा। परिजनों व ग्रामीणों द्वारा उसकी तमाम स्थानों पर ढूंढखोज की, किंतु उसका कोई भी पता नहीं चल सका है। जिससे उसके परिजनों में चिंता की लहर छाई है।
बिंदुखत्ता के तिवारी नगर निवासी नरेन्द्र सिंह खाती पुत्र प्रयाग सिंह खाती उम्र लगभग 42 वर्ष गत 28 नवंबर को अपनी स्कूटी संख्या UK04X3387 से टाटा मोटर्स कम्पनी मे ड्यूटी में गया था। लेकिन वह शुक्रवार की दोपहर को तीन बजे तक वह घर नहीं पहुंचा है। जिससे चिंतित होकर परिजनों द्वारा कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए उसकी ढूंढखोज शुरू कर दी है। स्वजनों ने बताया कि लापता ग्रामीण ने काली जैकेट, काला पैंट, काले जूते पहने है।
यदि किसी भी व्यक्ति को उक्त गुमशुदा व्यक्ति श्री नरेन्द्र सिंह खाती के सम्बन्ध मे कोई लाभप्रद सूचना प्राप्त हो तो मो0न0 8958602778 पर सम्पर्क करें।


संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, एक युवक की मौत; दो गंभीर, कार के उड़े परखच्चे
आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर