बिंदुखत्ता: नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर
लालकुआं। गौला नदी से खनन सामग्री लेकर आ रहे एक ट्रैक्टर चालक ने बिंदुखत्ता कार रोड चौराहे पर युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे हुई जब इंदिरा नगर द्वितीय, बिंदुखत्ता निवासी 24 वर्षीय खींम गिरी गोस्वामी (खिमुवा) सड़क किनारे अपनी साइड में चल रहा था। नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने उसे टक्कर मार दी और फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां उचित इलाज न मिलने पर उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
युवक के परिवार की स्थिति बेहद दयनीय है। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है, मां बीमार रहती हैं, और वह खुद बोलने में असमर्थ है। ऐसे में रिश्तेदार उसकी देखभाल कर रहे हैं।
इस घटना को लेकर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए फरार ट्रैक्टर को बरामद कर लिया है। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि चालक की तलाश जारी है और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!