बिंदुखत्ता: मां नन्दा–सुनन्दा मंदिर में 31 अगस्त से 3 सितंबर तक होगा भव्य मेला, तैयारियां पूरी
लालकुआं। बिंदुखत्ता क्षेत्र के इन्द्रानगर-1 स्थित माँ नन्दा–सुनन्दा मंदिर में 31 अगस्त से 03 सितम्बर तक चलने वाले भव्य मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन समिति के प्रबंधक सुशील यादव ने बताया कि इस बार मेले में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ भजन संध्या, खेलकूद प्रतियोगिताएं और स्टार नाइट जैसे विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मेले की शुरुआत 31 अगस्त, रविवार को सुबह 8 बजे गणेश पूजा और कलश यात्रा से होगी। इसके बाद सुंदरकांड पाठ और शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन संध्या जीवन पाण्डेय की टीम का द्वारा की जाएगी! 01 सितम्बर को दिनभर खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी, जबकि रात को सुप्रसिद्ध गायक नवीन पाठक, राकेश जोशी और सांस्कृतिक विभाग देहरादून की टीम स्टार नाइट में प्रस्तुति देंगे।
02 सितम्बर को गायक जितेन्द्र तोमक्याल और नीलम गंगोला अपने गीतों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर करेंगे। वहीं, मेले के अंतिम दिन 03 सितम्बर को हवन और पूजा-पाठ के बाद दोपहर 1 बजे विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
मेले के प्रबंधक सुशील यादव ने बताया कि यह मेला न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि लोक संस्कृति और भाईचारे को भी सशक्त करता है। समिति ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से सहपरिवार मेले में शामिल होकर माता के दर्शन करने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने की अपील की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद