बिंदुखत्ता: माँ नन्दा राजराजेश्वरी लोकजात (छतोली) कैलाश यात्रा आज पहुंचेगी शक्तिपीठ, रात्रि जागरण में गूंजेंगे दर्शन फर्स्वाण के भजन
लालकुआं। बिंदुखत्ता क्षेत्र के इन्द्रानगर-1 एवं 2 स्थित माँ भगवती शक्तिपीठ से निकल चुकी धार्मिक पदयात्रा माँ नन्दा राजराजेश्वरी लोकजात (छतोली) कैलाश यात्रा-2025 आज अपने गंतव्य पर पहुंचेगी।

कमेटी के प्रबंधक रमेश कुनियाल ने जानकारी दी कि 27 अगस्त को गणेश पूजन और माँ नन्दा पूजन के बाद छतोली का भव्य प्रस्थान कैलाश के लिए हुआ था। आज रविवार सांय 3 बजे छतोली का मां भगवती शक्तिपीठ बिंदुखत्ता में आगमन होगा।
इसके उपरांत रात 8 बजे से माँ भगवती का भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोकगायक दर्शन फर्स्वाण एवं उनकी टीम भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को धर्ममय करेंगे।
कल 1 सितम्बर सोमवार को सुबह 8 बजे माँ भगवती नन्दा का पाठ पूजन, 10 बजे हवन और दोपहर 12 बजे महाप्रसाद (भंडारा) का आयोजन किया जाएगा।
आयोजक समिति ने क्षेत्रवासियों व श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर माँ नन्दा राजराजेश्वरी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया है।


खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
करोड़ों के फर्जीवाड़े में सख्ती: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी पर शिकंजा, लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित
उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज