बिंदुखत्ता: छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों में मचा कोहराम
लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र बिन्दुखत्ता निवास छुट्टी पर घर आए पैरा 5 कमांडो के जवान राकेश मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। जवान के मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता के काररोड निवासी राकेश मिश्रा पुत्र शंकर मिश्रा उम्र 36 वर्ष 5 पैरा कमांडो की गुड़गांव स्थित यूनिट में कमांडो के पद पर तैनात थे, वह गत 16 दिसंबर को 15 दिन की छुट्टी में घर आए थे, शनिवार को वह किसी काम से भीमताल गए थे, देर सांय 8 बजे उनको सीने में दर्द होने लगा, जिसपर उन्हे पहले भीमताल चिकित्सालय लाया गया, जिसके बाद हल्द्वानी के निजी अस्पताल में लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, राकेश मिश्रा की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मचा है।
दुखद सूचना मिलने पर मृतक की मां राधा मिश्रा व पत्नी दीपा का रो-रो कर बुरा हाल है, जबकि पिता शकर मिश्रा अपनी किस्मत को कोश रहे है। हंसमुख व्योहार के धनी राकेश की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, मृतक सैनिक की दो पुत्रियां व एक पुत्र है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!