बिंदुखत्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी के नेतृत्व में शिष्टमंडल की जागरूक पहल; आवारा पशुओं से हो रहे नुकसान से बचाने के लिए कैबिनेट मंत्री को सौपा ज्ञापन
लालकुआं। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से भाजपा के नेताओं ने उनके आवास पर मुलाकात करते हुए आवारा पशुओं द्वारा किए जा रहे फसल व अन्य नुकसान के संदर्भ में भाजपा बिन्दुखत्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी के साथ एक शिष्टमंडल ने मुलाकात की तथा उनसे वार्तालाप कर आवारा पशुओं के कारण क्षेत्र में हो रही समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौपा।

ज्ञापन में श्री जोशी ने बताया कि आवारा पशुओं द्वारा डेरी पशुओं में संक्रामक रोगों का प्रसार तथा खाद्यान्न व चारा फसलों का हो रहा नुकसान तथा क्षेत्र में हो रही सड़क दुर्घटनाएं अधिकतर आवारा पशु डेयरी व्यवसाय में अलाभकारी होने के पीछे मुख्य कारण हैं ।
पशुओं में वर्ष दर वर्ष बढ़ते संक्रमण रोग व उनका उचित समय व नियमित टीकाकरण ना होना डेयरी पशुओं में बढ़ती बांझपन की समस्या पशुपालन विभाग द्वारा सीमित चिकित्सा सुविधाएं व डेरी सेक्टर में उचित व्यवसायिक प्रशिक्षण का अभाव उक्त समस्याओं के समाधान हेतु तथा बिंदुखत्ता में एक आवारा पशुओं के संरक्षण व नियंत्रण हेतु पशुशाला व आवारा घायल संक्रमित पशुओं के लिए त्वरित कार्यवाही करने वाली एक पेट्रोलिंग टीम की नितांत आवश्यकता हेतु वार्तालाप व सुझाव पत्र प्रेषित किया ।
इस दौरान तारा दत्त जोशी, धर्मेंद्र कोरंगा, त्रिलोक सिंह राणा, संजय भट्ट, आनंद रावल, विनोद तराड़ी, कमल मिश्रा, दीपक नेगी, दीपक सुयाल, वीरेंद्र सिंह रावत उपस्थिति रहे ।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद