लालकुआं में भाजपा नेता को बड़ी जिम्मेदारी; BSNL TAC नैनीताल के डायरेक्टर बने दीपक जोशी, समर्थकों में जश्न
लालकुआं। बिंदुखत्ता के वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक जोशी को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। केंद्र सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) ने उन्हें BSNL टेलीफोन एडवाइजरी कमेटी (TAC) नैनीताल का डायरेक्टर नियुक्त किया है। सांसद अजय भट्ट की संस्तुति पर हुई इस नियुक्ति से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
दीपक जोशी, जो इंदिरा नगर-1 बिंदुखत्ता के रहने वाले हैं, अब BSNL की मोबाइल, इंटरनेट, ब्रॉडबैंड, FTTH और लैंडलाइन सेवाओं से जुड़ी समस्याओं और सुझावों को सीधे सरकार तक पहुँचाने का काम करेंगे। उनकी नियुक्ति का आदेश 4 सितंबर 2025 को दूरसंचार विभाग दिल्ली से जारी हुआ।
बीजेपी खेमे में इस जिम्मेदारी को लेकर जश्न का माहौल है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अब नेटवर्क और टेलीकॉम सेवाओं से जुड़ी परेशानियाँ सीधे उच्च स्तर पर सुनी जाएँगी।
दीपक जोशी ने कहा, “यह जिम्मेदारी जनता और सांसद अजय भट्ट जी के विश्वास का नतीजा है। मैं TAC के मंच से अपने क्षेत्र की हर नेटवर्क और टेलीकॉम समस्या को आवाज दूँगा और जनहित को प्राथमिकता दूँगा।”
उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मिठाई बाँटकर खुशी का इजहार किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार