लालकुआं से प्रयागराज के लिए रेल सेवा शुरू होने पर भाजपा मंडल ने सांसद अजय भट्ट का जताया आभार, किया मिष्ठान वितरण

लालकुआं। लालकुआं से प्रयागराज के लिए 20 जून से रेल सेवा शुरू होने की घोषणा के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस अवसर पर भाजपा मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मिष्ठान वितरण किया।

इस दौरान सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं को सांसद अजय भट्ट के समक्ष रखा जाएगा और जल्द से जल्द समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, महामंत्री राजकुमार सेतिया, धीरज संभल, संजीव शर्मा, विनोद श्रीवास्तव, हरीश नैनवाल, उमेश तिवारी, अशोक पाठक, दिनेश पांडे, डी.एन. शर्मा और पंचम लाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्थानीय जनता ने रेल सेवा के पुनः संचालन को क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है और सांसद के प्रयासों की सराहना की है।