बिंदुखत्ता के लापता रमेश चंद्र भट्ट का चकरपुर के जंगल में मिला शव, ठंड से मौत की आशंका—पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
लालकुआं। बिंदुखत्ता निवासी 51 वर्षीय रमेश चंद्र भट्ट, जो 20 नवंबर से लापता थे। उनका शव चकरपुर के जंगल में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वनखंडी मंदिर के पास कम्पार्टमेंट नंबर 7, सनिया नाले के पास एक शव पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही चकरपुर चौकी प्रभारी विकास कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस को घटनास्थल से एक बैग भी बरामद हुआ, हालांकि उसमें कोई पहचान पत्र नहीं मिला।
शव की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सूचना प्रसारित की। इसके बाद मृतक के पुत्र दीपक भट्ट और मनोज भट्ट मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव की पहचान रमेश चंद्र भट्ट पुत्र मोतीराम भट्ट, निवासी इंद्रानगर बिंदुखत्ता, लालकुंआ, नैनीताल के रूप में की। परिजनों के अनुसार, रमेश चंद्र भट्ट 20 नवंबर को ब्यानधुरा जाने के लिए घर से निकले थे। परिवार का अनुमान है कि वे रास्ता भटक गए होंगे और ठंड की वजह से उनकी मौत हो गई होगी।
चौकी प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। लापता व्यक्ति का शव जंगल में मिलना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और आसपास के लोगों में भी चिंता बढ़ गई है।


उत्तराखंड Weather Alert: आज इन 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 2 जिलों में घना कोहरा, IMD ने जारी किया अपडेट
आज का राशिफल (09 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
ऊधमसिंह नगर: जिले में निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के बम्पर तबादले, देखें लिस्ट….
हल्द्वानी: युवती का पीछा कर जबरन शादी का दबाव, इनकार पर पत्थर से हमला, आरोपी पर केस दर्ज
उत्तराखंड: खटीमा दौरे पर सीएम धामी, जनसमस्याएं सुनीं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात