नैनीताल: बेतालघाट में चुनाव से पहले चली गोलियां, ग्रामीण घायल, सियासी पारा चढ़ा… देखें वीडियो
नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लॉक में 14 अगस्त 2025 को होने वाले ब्लॉक प्रमुख चुनाव से ठीक पहले गुरुवार को हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। इस हमले में एक ग्रामीण के पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल बेतालघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस गोलीकांड को चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने की “साजिश” करार दिया और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उनका आरोप है कि यह हमला सत्तारूढ़ दल की ओर से चुनाव को प्रभावित करने के इरादे से कराया गया है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, हालांकि गोलीकांड के कारणों और इसमें शामिल लोगों की पहचान अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (06 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!