लालकुआं: यहां कार और बुलेट की टक्कर, बिंदुखत्ता के दो युवक घायल, एक की हालत नाजुक
लालकुआं। रुद्रपुर-लालकुआं हाईवे पर नगला बाईपास के पास सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बुलेट बाइक सवार दो युवक एक कार की चपेट में आ गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता के तिवारी नगर निवासी भुवन पांडे और शास्त्री नगर निवासी हरीश देवराड़ी बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे नगला बाईपास के पास पहुंचे, तभी एक कार से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद कार चालक ने मानवीय पहल दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने हरीश देवराड़ी की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें पहले एम्स ऋषिकेश रेफर किया, जहां से बाद में उन्हें ज्योलीग्रांट अस्पताल भेजा गया।
वहीं दूसरे घायल भुवन पांडे का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि उनके पैर में कई जगह फ्रैक्चर हुआ है।
घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!