पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दौलिया में करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

ख़बर शेयर करें 👉

हल्दुचौड़। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दौलिया में तीन दिवसीय कार्यशाला के अंतर्गत सोमवार को नगर सेवायोजन कार्यालय हल्द्वानी द्वारा करियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अजय भट्ट के प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती ने प्रतिभाग किया।

मुख्य अतिथि लक्ष्मण सिंह खाती ने कहा कि विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों की यह पहल सराहनीय है, जो छात्राओं के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक सशक्त कदम है। आज के समय में करियर गाइडेंस बच्चों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार सही दिशा चुनने में मदद करता है। उन्होंने छात्राओं से मेहनत और अनुशासन को जीवन का मंत्र बनाकर देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. भारती नारायण भट्ट ने की। उन्होंने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को भविष्य की राह दिखाना और उन्हें शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों से जोड़ना है।

इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी प्रियंका गढ़िया ने छात्राओं को करियर काउंसलिंग की विस्तृत जानकारी दी और रोजगार कार्यालय में पंजीकरण प्रक्रिया को समझाया।
वहीं, JPN Academy से श्रीमती तृप्ति काण्डपाल, श्रीमती मीना जेठी, हाईकोर्ट अधिवक्ता भावना जी, तथा गेल के श्री गौरव धामी ने छात्राओं को JEE Mains, NEET और अन्य प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी उपयोगी जानकारियां दीं।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण सिंह बिष्ट, अध्यापिकाएं कल्पना जोशी, देवी श्री ममगांई, रीता धरवाल, प्रियंका न्यौल्याल, समता शर्मा और वीना पलन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad