लालकुआं: नगर पंचायत में चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी ने किया ध्वजारोहण, स्वच्छ भारत अभियान में योगदान की अपील

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नगर पंचायत लालकुआं में चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सभी वार्डों के सभासद, नगर पंचायत का स्टाफ, पर्यावरण मित्र, पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी और नगरवासी मौजूद रहे।

अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने देश और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि सभी लोग स्वच्छ भारत अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि यह अभियान जल्द अपनी मंजिल तक पहुंच सके।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्ति से भर दिया। नगर पंचायत ने बच्चों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी और ईओ राहुल कुमार सिंह को सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,...VIDEO

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभासद धन सिंह बिष्ट, भुवन पांडे, दीपा हेमंत पांडे, योगेश उपाध्याय, सुरेश शाह, श्रीमती शबनम सहित नगर पंचायत का संपूर्ण स्टाफ, पर्यावरण मित्र और पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad