मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले विधायक डॉ मोहन बिष्ट, ज्ञापन सौंपकर की यह बड़ी मांग
लालकुआं। ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में लालकुआं विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की एवं विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न समस्याओं को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि हल्द्वानी विकासखंड को एम एस एम ई की नवीन प्रस्तावित नीति की बी श्रेणी में लाये जाए जिससे क्षेत्र का समायोजित विकास हो सके। इसके अलावा उन्होंने जमरानी बांध परियोजना के अंतर्गत बनने वाली नहरो को गांवों के पास से निकलने की भी मांग करते हुए कहा कि इस योजना से स्थानीय किसानों को सिंचाई में बड़ा फायदा होगा।
वही, उन्होंने स्वैच्छिक चकबंदी लागू करने की भी मुख्यमंत्री से मांग की। साथ ही उन्होंने वृद्ध आश्रम बनाने हेतु भूमि व धनराशि अवमुक्त करने की मांग करते हुए शहीद सुधीर बमेठा की स्मृति में संग्रहालय बनाने की भी मांग की ।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!