लालकुआं: मोटाहल्दू से लापता किशोरी का 5 घंटे में मिला सुराग, दिल्ली में लोकेशन ट्रेस, पुलिस टीम रवाना
लालकुआं। स्कूल से घर लौटते समय लापता हुई किशोरी के मामले में नैनीताल पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए महज 5 घंटे के भीतर बड़ी सफलता हासिल की है। परिजनों द्वारा अनहोनी की आशंका जताते ही पुलिस ने पूरे जिले में हाई अलर्ट जारी कर सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पुलिस यूनिट्स को तत्काल एक्टिव कर दिया। इसके बाद पुलिस टीमों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
तकनीकी विश्लेषण और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली और किशोरी की लोकेशन दिल्ली में ट्रेस कर ली गई। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम को तुरंत दिल्ली रवाना किया गया है।
पुलिस के अनुसार, किशोरी पूरी तरह सुरक्षित है और उसे सकुशल वापस लाकर वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
इस पूरे ऑपरेशन में एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी अमित सैनी, प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन राणा, डॉग स्क्वॉड और टेक्निकल सेल की टीमों ने समन्वय के साथ काम किया।
एसएसपी ने कहा कि बच्ची की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता थी और पूरी टीम ने प्रोफेशनल तरीके से काम करते हुए रिकॉर्ड समय में लोकेशन ट्रेस की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही किशोरी को सकुशल वापस लाया जाएगा।


आज का राशिफल (10 अप्रैल 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: एक बार फिर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई; 12 हजार की रिश्वत लेते उद्यान निरीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार