नैनीताल: जिले को सीएम धामी की बड़ी सौगात, 121.52 करोड़ की 13 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में 121 करोड़ 52 लाख 46 हजार रुपये की लागत से 13 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान 30 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से दो योजनाओं का लोकार्पण किया गया, जबकि 90 करोड़ 86 लाख 46 हजार रुपये की लागत से 11 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया। साथ ही 42 करोड़ 77 लाख 31 हजार रुपये की बहुप्रतीक्षित मेट्रोपोल सर्फेस पार्किंग परियोजना का भूमि पूजन भी किया गया।
लोकार्पण की गई प्रमुख योजनाओं में 29 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से सूखाताल झील को रिचार्जिंग जोन और टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया गया है। इस योजना के तहत सूखाताल झील का संवर्धन और सौंदर्यीकरण किया गया, जिसमें दो झीलों का निर्माण, उनके बीच डक्ट, जल की शुद्धता के लिए एयरेशन प्लांट की स्थापना, नौ दुकानों का निर्माण, शौचालय ब्लॉक, मुख्य मार्ग से लिफ्ट व ट्रांजिट भवन तथा झील के चारों ओर पैदल पथ का निर्माण शामिल है।
हल्द्वानी में जिला खनिज न्यास योजना के अंतर्गत 1 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से कालाढूंगी रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पुस्तकालय के संरचनात्मक सुदृढ़ीकरण और पुनरुद्धार का कार्य कराया गया है।
शिलान्यास की गई योजनाओं में 9 करोड़ 63 लाख 9 हजार रुपये की लागत से बेतालघाट विकासखंड में दूनीखाल से रातीघाट पाडली मोटर मार्ग पर 74.15 मीटर लंबे प्री-स्ट्रेस सेतु का निर्माण किया जाएगा, जिससे आवागमन सुगम होने के साथ ही आध्यात्मिक पर्यटन और क्षेत्रीय आर्थिकी को बढ़ावा मिलेगा।
नैनीताल जिला मुख्यालय में 34 करोड़ 3 लाख 13 हजार रुपये की लागत से नेशनल होटल तल्लीताल के समीप ऑटोमेटेड मैकेनाइज्ड मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 202 चारपहिया और 96 दुपहिया वाहनों की पार्किंग सुविधा होगी। वहीं रामनगर में 38 करोड़ 57 लाख 64 हजार रुपये की लागत से पुरानी तहसील परिसर में बहुमंजिला पार्किंग बनाई जाएगी, जहां 343 वाहनों की पार्किंग और 16 दुकानों का निर्माण किया जाएगा।
रामनगर क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिला खनन न्यास निधि के अंतर्गत दो स्थानों पर 10-10 लाख रुपये से अधिक की लागत से सर्वो वोल्टेज स्टेबलाइजर लगाए जाएंगे, जिससे लो वोल्टेज की समस्या का समाधान होगा। इसके अलावा बेतालघाट के ग्राम अमेल में 60 लाख 57 हजार रुपये की लागत से लिफ्ट सिंचाई योजना का निर्माण किया जाएगा।
शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में भी कई योजनाएं शामिल हैं। हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में 61 लाख 23 हजार रुपये की लागत से चार विद्यालयों की मरम्मत और निर्माण किया जाएगा। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में 4 करोड़ 4 लाख 33 हजार रुपये की लागत से 14 विद्यालयों और एक आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण व मरम्मत होगा।
कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में 2 करोड़ 8 लाख 85 हजार रुपये की लागत से विद्यालयों, सड़क, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और उपकेंद्र के कार्य किए जाएंगे, जबकि रामनगर विधानसभा क्षेत्र में 78 लाख 22 हजार रुपये की लागत से चार विद्यालयों का निर्माण और मरम्मत की जाएगी। गोला नदी के दानीजाला क्षेत्र में 28 लाख 82 हजार रुपये की लागत से रिवर क्रॉसिंग केबल का निर्माण भी कराया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ये सभी विकास कार्य जनपद नैनीताल के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, रोजगार के नए अवसर सृजित करने और आम जनता को सीधा लाभ पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है और सभी कार्य समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।
कार्यक्रम में विधायक नैनीताल सरिता आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दायित्वधारी डॉ. अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्या, नवीन वर्मा, मंडी परिषद के सलाहकार सदस्य मनोज जोशी, आयुक्त कुमाऊं एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।


देहरादून में SSC परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा: MKP कॉलेज के ऑनलाइन सेंटर से रिमोट एक्सेस से हल हो रहे थे पेपर, STF की बड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड में कोचिंग संचालक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार; पुलिस बोली– सख्त कार्रवाई होगी
आज का राशिफल 2026: मेष से मीन तक जानें करियर, धन, सेहत और वैवाहिक जीवन की भविष्यवाणी
बड़ी खबर (अल्मोड़ा): सेना में जाने का सुनहरा मौका, अग्निवीर भर्ती में बड़ा बदलाव, अब इतने साल तक के युवा कर सकेंगे आवेदन
आज का राशिफल (14 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!