सीएम धामी का आज नैनीताल-हल्द्वानी दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी; प्रशासन अलर्ट मोड पर
हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 अप्रैल को एक दिवसीय नैनीताल जनपद दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह नैनीताल और हल्द्वानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:40 बजे देहरादून के जीटीसी हैलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और दोपहर 12:45 बजे नैनीताल स्थित कैलाखान हैलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद वह सड़क मार्ग से 1:05 बजे होटल नैनी रिट्रीट पहुंचेंगे, जहां वह करीब आधे घंटे रुकेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री राज्य अतिथि गृह नैनीताल पहुंचेंगे और दोपहर 2:15 बजे वहां से रवाना होकर 2:25 बजे पुनः कैलाखान हैलीपेड पहुंचेंगे। यहां से वह हेलीकॉप्टर के माध्यम से हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे और 2:45 बजे एफटीआई हैलीपेड हल्द्वानी पहुंचेंगे।
हल्द्वानी पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री 2:55 बजे कार से रवाना होकर 3:10 बजे डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रेक्षागृह पहुंचेंगे, जहां वह “वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह-2026” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:35 बजे एफटीआई हैलीपेड से उधमसिंह नगर जिले के श्रीपुर बिछवा के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर हैं। सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: 18 प्रस्तावों पर मुहर, बसों की खरीद से लेकर मदरसों और ठेकेदारों तक कई अहम बदलाव
आज का राशिफल (30 अप्रैल 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर (उत्तराखंड): इस जनपद में डीएम का बड़ा फैसला, स्कूल-आंगनबाड़ी को लेकर जारी हुए नए निर्देश