लाखन सिंह मेहता को महिला फुटबॉल संघ का उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर दी बधाई, गढ़ कुमु टीम ने किया सम्मानित
लालकुआं/बिंदुखत्ता। वरिष्ठ समाजसेवी एवं धार्मिक-सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने वाले लाखन सिंह मेहता को महिला फुटबॉल संघ का उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर गढ़ कुमु टीम ने उनके कार्यालय पहुंचकर पुष्पगुच्छ और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर टीम के सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं और बधाई दी।
गढ़ कुमु टीम के सदस्यों ने कहा कि लाखन सिंह मेहता लंबे समय से सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सक्रिय रहते हुए समाज की सेवा करते आ रहे हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व से महिला फुटबॉल संघ को मजबूती मिलेगी और महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे।
इस दौरान लाखन सिंह मेहता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे महिला फुटबॉल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है और महिलाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ाना समय की आवश्यकता है।
इस मौके पर गढ़ कुमु टीम के कई सदस्य और स्थानीय गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!