लालकुआं नगर पंचायत: नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेन्द्र लोटनी समेत सभासदों ने ली शपथ

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। नगर पंचायत लालकुआं के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी एवं सभासदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करते हुए आश्वासन दिया कि वह नगर के विकास में किसी भी तरह की कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। इस मौके पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

नगर पंचायत प्रांगण में आयोजित नवनिर्वाचित बोर्ड के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उपजिलाधिकारी तुसार सैनी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए नवनिर्वाचित बोर्ड को शुभकामनाएं दी। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने भी नवनिर्वाचित बोर्ड को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया कि वह अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

वहीं वार्ड 1 से नेहा आर्या, वार्ड 2 धन सिंह बिष्ट, वार्ड 3 योगेश उपाध्याय, वार्ड 4 शबनम, वार्ड 5 से सुरेश साह, वार्ड 6 दीपा हेमंत पांडे व वार्ड 7 से भुवन पांडे ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली, उन्होंने क्षेत्रवासियों का आभार भी जताया।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,...VIDEO

इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गपाल, सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के सीईओ अजय गुप्ता, महाप्रबंधक नरेश चंद्रा, एसके बाजपेई, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान, लालचंद सिंह, कांग्रेस नेता हरेंद्र सिंह बोरा, सर्वदमन चौधरी व्यापारी नेता दीवान सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह मंटू, डीके मिश्रा, पूर्व सैनिक सहित नगर के सैकड़ो महिला एवं पुरुष उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन पूरन सिंह रजवार ने किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad