बिंदुखत्ता: उत्तरायणी कौतिक में लोकसंस्कृति की धूम, स्कूलों की नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोहा
लालकुआं/बिंदुखत्ता। जनता इंटर कॉलेज मेला मैदान, बिंदुखत्ता में आयोजित पांच दिवसीय उत्तरायणी कौतिक एवं मेला के तीसरे दिन बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य धूम देखने को मिली। लोकसंस्कृति, परंपरा और छात्र प्रतिभा के संगम ने मेले को खास बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने विशिष्ट अतिथि कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा, प्रमोद कॉलोनी एवं राजेंद्र खनवाल के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। यह पारंपरिक मेला 16 जनवरी तक चलेगा।
तीसरे दिन क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के बीच लोकनृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ, जिसमें हाट कालिका इंटर कॉलेज, दानू इंटर कॉलेज, डॉ. सुशीला तिवारी इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, मानवता पब्लिक स्कूल, ग्रेट मदर टेरेसा स्कूल एवं सेंट ला मार्ट स्कूल सहित कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता आगामी तीन दिनों तक चलेगी।
छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति को मंच पर जीवंत कर दिया। रंग-बिरंगे परिधानों, तालबद्ध नृत्य और लोकसंगीत पर प्रस्तुतियों ने दर्शकों की जमकर तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड संस्कृति एवं सूचना विभाग की सांस्कृतिक टीमों और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों ने भी आयोजन को और आकर्षक बना दिया।
इसके साथ ही निबंध, चित्रकला, मेहंदी, कबड्डी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि हरीश चंद्र दुर्गापाल ने अपने संबोधन में मकर संक्रांति और उत्तरायणी पर्व के सांस्कृतिक व सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने मंच से प्रसिद्ध लोकगीत “बेडू पाको बारो मासा” गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान मेला समिति के संरक्षक देवी दत्त पांडे, प्रबंधक प्रभात पाल, मेला अधिकारी अजय गर्बयाल, सचिव प्रेम दानू, कोषाध्यक्ष नवीन पपोला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कॉलोनी, उपाध्यक्ष पुष्कर दानू, उपसचिव विजय सामंत, मीडिया प्रभारी विपिन जोशी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
मेला समिति के अध्यक्ष दीप चंद्र जोशी ने बताया कि 15 और 16 जनवरी को दिन में लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समापन दिवस 16 जनवरी को भव्य स्टार नाइट का आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध लोक गायक माया उपाध्याय, जितेंद्र तोमक्याल, अमित बाबू गोस्वामी, शेर सिंह दानू, दीक्षा तोमक्याल और चेतन पांडे सहित अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां


“जन जन की सरकार, जन जन के द्वार” अभियान से आम जन को मिली राहत। प्रशासनिक व्यवस्था बनी और अधिक सुलभ और पारदर्शी – मुख्यमंत्री
“धार्मिक स्थलों को तो बख्श दो” — लिव-इन मामले पर सख्त हुआ उत्तराखंड हाई कोर्ट, पुजारी पर तीखी टिप्पणी
आज का राशिफल (19 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: खूनी संघर्ष में बदला घरेलू विवाद, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या
ऊधमसिंह नगर: यहां फर्जी आधार-पैन और मार्कशीट बनाने वाले जन सेवा केंद्र पर STF की बड़ी कार्रवाई