लालकुआं में बेटी ने की आत्महत्या, पिता की मौत का गम नहीं कर सकी सहन
लालकुआं। हल्दूचौड़ क्षेत्र में एक किशोरी ने पिता की मौत का सदमा बर्दाश्त न कर पाने के कारण जहर खाकर आत्महत्या कर ली। देर रात तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार में मातम छा गया।
जानकारी के मुताबिक जयपुर बीसा हल्दूचौड़ निवासी राम सिंह बिष्ट का करीब डेढ़ वर्ष पहले बीमारी से निधन हो गया था। उनकी मौत के बाद परिवार टूट गया। पत्नी भावना गृहणी हैं, बड़ी बेटी मंजू की शादी हो चुकी है, दूसरी बेटी पायल रुद्रपुर की ब्रिटानिया कंपनी में काम करती है। तीसरी बेटी निकिता (17) कक्षा 11 की छात्रा थी, जबकि सबसे छोटा बेटा सूरज है।
परिजनों के अनुसार निकिता अपने पिता के बेहद करीब थी। पिता की मौत के बाद वह अक्सर रोने लगती और हर रोज खाने से पहले एक निवाला निकालकर पिता की तस्वीर के सामने रखती थी। बुधवार शाम वह मंदिर में भजन-कीर्तन में शामिल हुई थी। रात को घर लौटकर सभी के सो जाने पर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और जब उसने जहर खाने की बात बताई तो परिजन तुरंत एसटीएच अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह जिंदगी की जंग हार गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सुपुर्द कर दिया। किशोरी की मौत से परिवार और आसपास के लोग स्तब्ध हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार