लालकुआं: हल्दूचौड़ में व्यापारी दंपत्ति के शव फंदे से लटके मिले, क्षेत्र में सनसनी—पुलिस ने जांच शुरू की
लालकुआं। हल्दूचौड़ के मुख्य बाजार में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय व्यापारी दंपत्ति के शव अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
जानकारी के अनुसार 72 वर्षीय व्यापारी रमेश दुम्का और उनकी 60 वर्षीय पत्नी कमला दुम्का भवन के ग्राउंड फ्लोर में बने दो अलग-अलग गोदामनुमा कमरों में मृत अवस्था में पाए गए। परिजनों ने सुबह जब कमरे खोले तो दंपत्ति को पंखे के कुंडे से लटका देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।
हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी शंकर सिंह नयाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मौके से साक्ष्य जुटाए। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि रमेश दुम्का कुछ समय से व्यापारिक नुकसान और बेटे पर बढ़ते आर्थिक दबाव के चलते मानसिक तनाव में थे, हालांकि पुलिस अभी सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी।
इस दर्दनाक घटना से पूरे बाजार क्षेत्र में शोक की लहर है। दंपत्ति अपने सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व की वजह से इलाके में खास पहचान रखते थे। घटना की खबर फैलते ही घर पर संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार