लालकुआं: यहां आईटीबीपी के जवान का पेड़ से लटका मिला शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत हिरण बाबा मंदिर के पास के जंगल में पेड़ से लटकता हुआ आईटीबीपी के जवान का शव मिलने से जहां क्षेत्र में हड़कंप मच गया, सूचना के बाद मौके में पहुंची पुलिस ने जांच में शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर को गौला रेंज के वन कर्मियों ने हिरण बाबा मंदिर के पीछे जंगल में एक पेड़ की टहनी से लटकता हुआ एक युवक का शव देखा तो घटना की सूचना लालकुआं कोतवाली पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी एवं अन्य पुलिस कर्मियों ने मृतक के संबंध में आसपास पूछताछ शुरू कर दी हैं।
पूछताछ के दौरान मृतक की पहचान चंदन कुमार पुत्र किशन राम उम्र 26 वर्ष मूल निवासी गढ़ाई गंगोली पिथौरागढ़ जो कि आईटीबीपी में जवान के रूप में हुई है। पुलिस ने आईटीबीपी की बटालियन को घटना की सूचना दे दी है। समाचार जारी होने तक आईटीबीपी के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे जबकि कोतवाली पुलिस द्वारा घटना की छानबीन शुरू कर दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!