लालकुआं: टांडा जंगल में रेल लाइन किनारे मिला लापता बुजुर्ग का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान
लालकुआं। शहर में टहलने निकले वार्ड नंबर चार निवासी नत्थू लाल का शव दो दिन बाद टांडा रेंज में काशीपुर जाने वाली रेल लाइन के किनारे बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने शव की शिनाख्त करते ही कोहराम मचा दिया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं, जिससे घटना को लेकर रहस्य और गहराता जा रहा है।
जानकारी के अनुसार 5 सितंबर की दोपहर को 70 वर्षीय नत्थू लाल घर से टहलने निकले थे, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने रातभर खोजबीन की और अगले दिन बेटे अनिल कुमार ने स्थानीय कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। रविवार को दोपहर में टांडा जंगल के नाले में औंधे मुंह पड़ा उनका शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंची जीआरपी और कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया।
बताया जा रहा है कि नत्थू लाल पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में थे। उन्होंने एक मकान खरीदने के लिए बयाना दिया था, लेकिन बेटे की मृत्यु के बाद उन्होंने सौदा छोड़ते हुए पैसे वापस मांगे। रकम वापस न मिलने से वे काफी परेशान रहने लगे थे।
फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और इलाके में शोक की लहर है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार